सांसद का सराहनीय कार्य पीड़ित परिवार को दिलाए पांच लाख !
बिल्थरारोड/ क्षेत्रीय सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने सिंचाई विभाग के सिंचपाल राजकुमार गोंड के संग सिंचाई विभाग की ओर से मजदूर मृतक दुर्गेश चन्द्र (35) पुत्र नरेन्द्र गोंड निवासी हल्दीराम पुर की बहन गुडिया को अपने स्थानीय आवास पर गुरुवार को 5 लाख का चेक प्रदान कर नेक कार्य किया। जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है।
संक्षिप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि बीते 30 जून की रात में एक ट्रक से सिंचाई विभाग का पाईप मृतक से मजदूर दुर्गेश चन्द्र से उतरवाया जा रहा था, कि उसी दौरान अचानक ट्रक से फिसलकर अधिकांश पाईप नीचे आ गया और उन्ही पाईपों के बीच दुर्गेश की दब कर मौत हो गयी थी। जिसके बाद पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया था। क्षेत्रीय सांसद विद्यार्थी ने प्रयास करके उस गरीब मजदूर के परिजनों को 5 लाख का चेक दिलाकर नेक कार्य किया जिसको सभी ने सराहा।
चेक प्रदान करते समय जनार्दन यादव, सभासद पूर्व प्रधान सद्दाम, पतिराम यादव, अरुण मास्टर आदि मौजूद रहे।

