सीयर ब्लाक के 13 बीसी सखी को खण्ड विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने ड्रेस देंकर किया सम्मानित

बिल्थरारोड। वन जीपी वन बीसी कार्यक्रम के तहत सीयर ब्लाक के 94 ग्राम सभाओं में तैनात बीसी सखी में अच्छे कार्य करने वाली 13 बीसी सखी को सोमवार को खण्ड विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में ड्रेस के रूप में लाल रंग की साड़ी देंकर सम्मानित किया गया। ड्रेस मिलने पर बीसी सखी खुश नजर आयी। खंन्ड विकास अधिकारी सीयर गजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बीसी सखी इस ब्लॉक के सम्मान के साथ साथ अपने काम के बल पर जिला के भी नाम रोशन करे और किसी भी महिला व दिव्यांग, वृद्ध लोगों को बैंक का चक्कर न लगाने पडे़ आसानी से घर पर ही पैसे का लेन देन की काम हो ।बीएमएम चंद्रप्रकाश मिश्रा ने बताया कि जो बीसी सखी अपना प्रशिक्षण कर ग्राम पंचायतो में तैनात हैं और उनके द्वारा कुशल कार्य करने पर उनको शासन द्वारा ड्रेस दिया जा रहा है। आगे सभी बीसी सखी को ड्रेस दिया जाएगा। कहा कि बीसी सखी जब भी अपने गांव में जरूरतमंद लोगों को बैंकिंग लेनदेन करने जाएं तो अपने ड्रेस में ही जाएं। ड्रेस प्राप्त करने में राजनन्दनी बहोरवा , पूनम गुप्ता ससना बहादुरपुर, अनिता देवी सेमरी, कंचन मौर्या भेड़कुल, सुनीता वर्मा भुवारी, ममता देवी फरसाटार, शारदा देवी मलेरा, सीमा रछौली, निशा सिंह मोलनापुर, अनिता, माया इब्राहिमपट्टी, विनीता, सीमा शामिल रही | इस मौके पर एडीओ आईएसबी मृत्युंजय राय, भूपेन्द्र चौधरी, सलमा आदि मौजूद रहे।
