सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर अधीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्जन डॉक्टर आनन्द और डॉ सीपी पाण्डेय के द्वारा 77महिलाओं का सफल नसबन्दी किया गया

बिल्थरारोड। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर बुधवार को सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्जन डॉक्टर आनन्द और डॉ सीपी पाण्डेय के द्वारा 77 महिलाओं का सफल नसबन्दी किया गया। जो अस्पताल स्थापना से लेकर अब तक के इतिहास में एक दिन में सबसे ज्यादा नसबंदी हुआ है। इस सम्बंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी महिलाओं को निःशुल्क दवा दी गयी है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाली धनराशि 2000 रुपये नसबंदी होने के बाद महिला के खाते में भेजा जायेगा । और सम्बंधित गांव की आशा को भी प्रति नसबंदी महिला पर 300 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नसबंदी कराई गई महिला का बीपी, ब्लड, सुगर व स्वास्थ्य की जांच करने के बाद ही नसबंदी किया जाता है। महिलाओं का नसबंदी करने वाले टीम में डॉक्टर डॉ आनन्द और डॉ सीपी पाण्डेय, स्टाफ नर्स ध्रुव स्वामिनी , ममता सिंह, पानमती देवी , बीसीपीएम आशीष, वैम आनन्द साहनी, महेंद्र तिवारी, चंद्रभान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *