तहसील परिसर में खून से लथपथ गिरे युवक को उपजिलाधिकारी सीमा पांडेय ने अपनी गाड़ी से तत्काल सीएचसी सीयर भेजवाया

बिल्थरारोड ।तहसील परिसर में खून से लथपथ गिरे युवक को उपजिलाधिकारी सीमा पांडेय ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी से तत्काल अस्पताल भेजा। जहां उसका इलाज किया गया। मंगलवार देर शाम को नगर का एक युवक तहसील पहुंचा और अचानक तहसीलदार कोर्ट के बाहर बरामदे में धड़ाम से गिर गया। सर में चोट लगने से वह फर्श पर ही बेहोश हो गया और सर से खून बहने लगा। आसपास बैठे अधिवक्ताओं ने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी। जिसके बाद उपजिलाधिकारी सीमा पांडेय स्वयं मौके पर पहुंची। उनके साथ नायब तहसीलदार दीपक सिंह ने भी तत्परता दिखाई। अधिकारियों ने तहसील परिसर में मौजूद मजिस्ट्रेट की गाड़ी से ही उसे अस्पताल भिजवाया। खून से लथपथ व्यक्ति के इलाज के प्रति अधिकारी की तत्परता को देख हर किसी ने सराहा। हालांकि घायल युवक नशे में धूत बताया जा रहा है। जिसकी पहचान भोदा गुप्ता (40) वर्ष नगर के रामलीला मैदान निवासी बताया जा रहा है।
