बलिया में सुभासपा का बड़ा संगठन विस्तार: प्रवीण प्रकाश बने प्रदेश महासचिव, चंदन सिंह को भी मिली अहम जिम्मेदारी !


बलिया: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए नई पदाधिकारियों की घोषणा की है, जिसमें जनपद बलिया के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बिल्थरारोड निवासी इंजीनियर प्रवीण प्रकाश को प्रदेश महासचिव (उत्तर प्रदेश) जैसे अहम और प्रभावशाली पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर द्वारा जारी सूची में की गई है। महासचिव पद को संगठन में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, ऐसे में उनकी नियुक्ति को बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
वहीं, ग्राम सुखपुरा (पुराना डाकखाना) निवासी चंदन सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रम प्रकोष्ठ (पूर्वांचल) बनाया गया है। चंदन सिंह स्वर्गीय दिनेश सिंह उर्फ झूलन सिंह के पुत्र हैं और क्षेत्र में उनकी मजबूत सामाजिक पकड़ रही है। उनके चयन से भी स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।
प्रवीण प्रकाश और चंदन सिंह दोनों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूती देने और समाज के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
