होली मिलन समारोह में झलकी एकता की मिसाल, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

बिल्थरा रोड (बलिया): बेल्थरा रोड स्थित राम प्रसाद साहू मैरेज हॉल में माँ कर्मा देवी साहू समाज सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार देर रात होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम सामाजिक सरोकारों और जागरूकता का केंद्र बना, जहां वक्ताओं ने समाज में एकता, शिक्षा और राजनीतिक सहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि रमाशंकर साहू एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा कुल देवी माँ कर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया तथा अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर आयोजित नृत्य-संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। होली के उत्साह के बीच अबीर-गुलाल उड़ाकर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज सामाजिक रूप से सशक्त और संगठित है, लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में अपेक्षित भागीदारी न होने से समग्र विकास प्रभावित होता है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। शिक्षा के प्रसार, सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक जागरूकता को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया गया।
कार्यक्रम में मोहन प्रसाद साहू, सुरेश प्रसाद साहू, घोसी नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोरमा गुप्ता, प्रमोद साहू, अच्छे लाल साहू, राजाराम साहू, सुधाकर गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र गुप्ता, अनिल कुमार साहू, शिवकुमार गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, राममनोहर गांधी, रमेश साहू, पन्नालाल गुप्ता, दीनानाथ शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कान्ता प्रसाद साहू ने की, जबकि संचालन अशोक साहू द्वारा किया गया। अंत में नगर अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद साहू ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता और मजबूती बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *