जान हथेली पर नांव पर झूलती जिंदगी
बिना लाईफ जायकेट नदी पार कर रहे लोग जेब भी हो रही ढीली

जान हथेली पर रखकर के नदी पार करते लोग

भागलपुर/ तुर्तीपार रोजमर्रा की जिंदगी मे जान हथेली पर लेकर लोग पुल पार कर रहे हैं विश्वविद्यालय व कुछ कालेजों की हो रही परिक्षाओं के चलते विघार्थी व आम लोग जान जोखिम में डालकर तेज पछुआ हवाव के बीच लोगों की जिंदगी नांव पर झूलती हुई देवरिया जनपद से बलिया जनपद आने व जाने को मजबूर हैं नांव पर सूरक्षा के दृष्टि से लाईफ जायकेट भी नहीं है नांव से लोगों को सफर का मुख्यकारण भागलपुर सरयू नदी पर बनें पक्के पुल पर मरम्मत का कार्य चल रहा है प्रशासन ने आवागमन पर पुर्णतः रोक लगाया है दुसरा पुल 50 किलोमीटर की दुरी पर हैं समय बचाने के लिए जिससे लोगों की जेब भी ढीली करनी पड़ रही हैं नांविक बिना सुरक्षा दिये ही मुंह मांगा पैसा लेकर नदी पार करा रहे हैं छोटी नांव पर भी पैसे के लालच मे ज्यादे सवारी बैठा कर व मोटरसाइकिल तक पार कराया जा रहा है सुरक्षा के नाम पर कहीं ना कहीं बड़ी चूक भी है ये ज्यादे पैसे देकर भी लोग सुरक्षित नांव से यात्रा नहीं कर पा रहे पर इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं प्रशासन को इसें ध्यान मे रखना होगा जब तक पुल का मरम्मत नहीं हो जाता तक तक उन्हें यहाँ सुरक्षा के इंतेजाम करने होगें व बिना सुरक्षा दियें लोगों को मुंहमांगी पैसा ले यात्रा कराने वालों पर लोगों पर कार्यवाही करनी होगी वर्ना बड़ा हादसा होने का हमेशा संकेत बना रहेगा।

नीलेश दीपु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *