उभांव में मोटरसाइकिल चोरी का आतंक!सिर्फ एक महीने में कई बाइकें चोरी — पुलिस की निष्क्रियता पर भारी सवाल


बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। केवल एक महीने के भीतर दर्जनों चोरी की वारदातें सामने आने से चोरों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता दहशत में है।

क्षेत्र के बहोरवा निवासी सरवन राजभर के घर के सामने से गुरुवार की रात चोर दो बकरियां ले उड़े।
बाउल्डी निवासी प्रिंस चौहान 7 दिसम्बर को जश्न मैरेज हाल में शादी समारोह में आए थे, जहां उनकी बाइक चोरी हो गई।

19 नवम्बर को उभांव थाने में तैनात सिपाही कैलाश नाथ की बाइक उनके आवास के बाहर से चोर उड़ा ले गए।
एसडीएम कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी की बाइक पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

29 नवम्बर को देवरिया जनपद के तकिया धरहरा निवासी शुभम मद्धेशिया की बाइक, जो वे सनसाइन मैरेज हाल में शादी समारोह में शामिल होने आए थे, चोरी कर ली गई।
स्थानीय रेलवे के संविदा कर्मचारी दीप नारायण यादव की बाइक भी हाल ही में चोरों का शिकार बनी।

केवल एक महीने में कई मोटरसाइकिल चोरी होने के बावजूद अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है।
लगातार बढ़ती इन घटनाओं ने क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश और भय दोनों को बढ़ा दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *