बिल्थरा रोड कस्बा कोचिंग संस्थान से साइकिल चोरी ! चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद

सीसीटीवी फुटेज में चोर!

राजन मद्धेशिया

बिल्थरारोड / चौधरी चरण सिंह तिराहा एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने आई एक छात्रा की साइकिल की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिल्थरा रोड चौधरी चरण सिंह तिराहा के समीप एक कोचिंग के बाहर मंगलवार की शाम निशो वर्मा एकसार पिपरौली बड़ा गांव निवासी लड़की पढ़ने आई थी
कोचिंग के बाहर अपना साईकिल लगाकर पढ़ने चली गया. पढ़ाई समाप्त होने के बाद जब छात्रा अपने साइकिल के पास आई तो साइकिल गायब थी. छात्र भौचक रह गई. इसकी सूचना अपने कोचिंग के शिक्षकों व संचालक को दी. कोचिंग में लगे सीसीटीवी में संचालक के द्वारा देखी गई. जिसमें सीसीटीवी फुटेज में चोरी की वारदात कैद हो पाई गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। बताया जा रहा है कि इसके पहले भी कस्बे से कई साइकिल चोरी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *