भीमपुरा थाना क्षेत्र कीड़ीहरापुर गांव निवासी एक पीड़ित ने थानाध्यक्ष पर विपक्षी से मिलकर जमीन कब्जा कराने का आरोप लगाया है

बिल्थरारोड। भीमपुरा थाना क्षेत्र के कीड़ीहरापुर गांव निवासी राणाप्रताप सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह ने भीमपुरा थानाध्यक्ष पर विपक्षियों से मिलकर जबरजस्ती जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप है कि थानाध्यक्ष मनोज सिंह द्वारा हमारा तहरीर नही लिया जा रहा है। विपक्षी द्वारा मारकर हमारा उंगली भी तोड़ दिया गया है।उल्टे कब्जा कराने की बात कही जा रही है। थानाध्यक्ष की एकतरफा करवाई को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाया है। पीड़ित विजय प्रताप सिंह का कहना है कि हमारे पटीदार रोमित सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह से जमीनी विवाद है। जिसका सुलहनामा भी हो गया है। उसके बाद भी पटीदार रोमित सिंह द्वारा जबरजस्ती हमारे जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। और मना करने पर भद्दी भद्दी गाली देते हुए लाठी डंडे से हमला कर मारपीटकर हमारी अंगुली तोड़ दिया गया। इस संदर्भ में जब थानाध्यक्ष भीमपुरा मनोज सिंह को तहरीर दिया गया तो उनके द्वारा हमारा तहरीर नही लिया गया। उल्टे विपक्षी के साथ मिलकर जमीन कब्जा कराया जा रहा है। जिससे सुनवाई नही होने पर पीड़ित राणा प्रताप सिंह ने न्याय के लिए एसपी से न्याय की गुहार लगाया है।
