नहीं रहे दिग्गज स्पिनर क्रिकेटर शेन वार्न

नई दिल्ली। दुनिया के बेहतरीन स्पिनरों में शुमार मशहूर क्रिकेटर शेन वार्न का निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर का निधन किस वजह से हुआ है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन फाक्स स्पोर्ट्स के मुताबिक हार्ट अटैक की वजह से ऐसा हुआ। विश्व क्रिकेट के दिग्गज का इस तरह से जाना, खेल प्रेमियों के लिए बड़ा झटका है।
