बनकरा मलेरी स्थित तारकेश्वर नाथ आश्रम शिव मंदिर पर नव दिवसीय श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ एवं महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए भव्य कलश यात्रा गाजे- बाजे के साथ निकाली गयी


बिल्थरारोड। क्षेत्र के बनकरा मलेरी स्थित तारकेश्वर नाथ आश्रम शिव मंदिर पर नव दिवसीय श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ एवं महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए बुधवार को भव्य कलश यात्रा गाजे- बाजे के साथ निकाली गयी । पीले वस्त्र धारी 501 कुंवारी कन्या और महिलाओं के साथ कलश यात्रा यज्ञ स्थल तारकेश्वर नाथ आश्रम बनकरा मलेरी से शुरू होकर बेल्थरा बाजार सरयू नदी के जल के साथ वापस यज्ञ स्थल पहुंची। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु दुर्गा माता की जय, हर हर महादेव,जय श्री राम के उद्घोष कर रहे थे। कलश यात्रा के बाद यज्ञ स्थल पहुंचकर यज्ञ शाला में काशी से पधारे यज्ञाचार्य के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की। शनिवार 28 फरवरी से 8 मार्च तक चलने वाले श्री विष्णु महायज्ञ एवं महाशिवरात्रि महोत्सव में वृंदावन के जाने-माने कथा वाचकों अनुपानन्द जी महाराज, प्रविनकृष्ण शास्त्री, सीमा सिद्धि, राधा किशोरी, अमरजीत मशराज के प्रवचन भी श्रद्धालुओं के लिए सुलभ रहेंगे। नव दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ के कलश यात्रा में बुधवार को हजारों पुरुष, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। महाशिवरात्रि के दिन 8 मार्च को आधा दर्जन कन्याओं का विवाह किया जाएगा व विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर तारकेश्वर नाथ सिंह, परमेश सिंह, चंद्रप्रताप सिंह मोनू, संतोष सिंह यादव सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
