बिल्थरा रोड में द केमिस्ट एंड ड्रग्स एसोसिएशन के नेतृत्व में निकला तिरंगा यात्रा

बिल्थरारोड। नगर में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा यात्रा रविवार को केमिस्ट एन्ड ड्रग्स एशोसिएशन बिल्थरारोड के द्वारा जिले के ड्रग इंस्पेक्टर शिदेश्वर शुक्ला साथ मे केमिस्ट एंड डिगिस्ट बेल्थरारोड के अध्यक्ष रविशंकर सिंह (पिक्कू) के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरँगा यात्रा रेलवे स्टेशन से नगर होते हुए चौधरी चरण सिंह तिराहे पर समाप्त हो गयी। तिरँगा यात्रा के दौरान ड्रग्स इंस्पेक्टर शिद्धेश्वर शुक्ल ने कहा कि आज हम लोग आजादी का 75 वा वर्ष मना रहे है। इसको हर हाल में सफल बनाना है। वही केमिस्ट एंड डिगिस्ट एशोसिएशन के नगर अध्यक्ष रविशंकर सिंह पिक्कू ने कहा कि सभी लोग को इस राष्ट्रीय महापर्व को मिलजुलकर मनाना है। तिरँगा यात्रा में बेल्थरारोड के मेडिकल के रविशंकर सिंह पिक्कू, प्रदीप गुप्ता, अच्छे लाल गुप्ता, संजय गुप्ता मिंटू, शिवमंगल शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, कमल कुमार शर्मा, कमलेश जायसवाल,श्री प्रकाश, गणेश प्रसाद, नियाज अहमद, अजय जयसवाल, पन्ना लाल गुप्ता, गणेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *