सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव का सीबीएसई रिजल्ट रहा शानदार, छात्रों का परचम लहराया

बिल्थरारोड।
सीबीएसई बोर्ड द्वारा मंगलवार को जारी किए गए कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणामों में सेंट जेवियर्स स्कूल, पिपरौली बड़ागांव के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल में हर्षोल्लास का माहौल रहा।

12वीं में टॉपर्स की चमक
कुल 120 छात्रों ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। 12वीं कक्षा में अरमान सिंह (आर्ट्स)श्रेया सिंह (कॉमर्स) ने 94.2% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्कूल टॉप किया। इनके अलावा अन्य टॉपर्स इस प्रकार रहे:

  • आर्यन जायसवाल (कॉमर्स): 91%
  • शिखा गोयल (आर्ट्स): 90%
  • आयुष (आर्ट्स): 88%
  • अस्मिता यादव (बायो): 87.6%
  • अनुष्का चौहान (बायो): 86.2%
  • सना तबस्सुम: 84.8%
  • कुमारी अनुष्का: 84.4%
  • राजशेखर मिश्रा (मैथ): 82%
  • अंकित यादव: 80.2%
  • संज्ञा शर्मा: 80%
  • जुहेब आसिफ: 80%

स्कूल प्रबंधन ने जताई खुशी
स्कूल डायरेक्टर डॉ. जे.आर. मिश्र, प्रिंसिपल श्रीमती शीला मिश्रा ने सभी मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनकी मेहनत की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिक्षकों को भी मिला सम्मान
इस उपलब्धि पर शिक्षकों को भी बधाई दी गई। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल तनवीर फातमा, विवेक श्रीवास्तव, पीके सिंह, अरुण यादव, जमालुद्दीन, शिवानंद यादव, अमन साहनी, सुरेंद्र सर, अनिल तिवारी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

सेंट जेवियर्स स्कूल ने एक बार फिर यह साबित किया कि अनुशासन, मेहनत और मार्गदर्शन से सफलता की ऊंचाइयों को पाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *