सोनाडीह
उप्र फुटबाल टीम में चयनित हुई बलिया की तीन बेटियां:जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिभाग !


बिल्थरारोड /
बलिया में गुवाहाटी में 15 जून से 4 जुलाई तक आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश बालिका फुटबॉल टीम के चयन ट्रायल में जनपद की तीन बेटियां चयनित हुई हैं। आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 28 से 30 मई तक आयोजित उत्तर प्रदेश टीम के ट्रायल में 30 सदस्यीय फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम का फाइनल ट्रायल प्रशिक्षण शिविर के आखिरी दिन होगा

प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित 30 सदस्यीय टीम में जनपद की तीन बेटियां आंचल पुत्री अशोक पासवान, निगम पुत्री गाट प्रसाद तथा नीतू पांडे पुत्री हरिहर पांडे का चयन हुआ है। तीनों बेटियों ने फुटबॉल का ककहरा जूनियर हाई स्कूल बिल्थरारोड सोनाडीह में अध्ययन के दौरान खेल अनुदेशक रामप्रकाश यादव से सीखा। लगभग 6 वर्षों की साधना व प्रशिक्षण के दौरान जिला स्काउट मास्टर व फुटबाल प्रशिक्षक अरविंद सिंह ने भी इन बालिकाओं को खिलाड़ी के रूप में तराशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नीलेश दीपु/अभय मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *