बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से समाज के दबे कुचले लोगो को हक़ दिलाने का कार्य किया- पूर्व मंत्री छटठू राम

बिल्थरारोड: भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को चौकियामोड़ स्थित डा0 अम्बेडकर के आदमकद प्रतिमा पर पूर्व मंत्री छटठू राम के नेतृत्व में लोगो ने पुष्प अर्पित किया । इस अवसर पर पूर्व मंत्री छटठू राम ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने समाज के दबे कुचले लोगो को सविंधान के माध्यम से हक दिलाने का कार्य किया। वे जीवन पर्यन्त लोगो को न्याय दिलाने के लिए लड़ते रहे। वही निवर्तमान चेयरमैन गुप्त ने कहा कि अम्बेडकर जी समानता और समरसता के प्रबल पक्षधर थे। वक्ताओं ने डा0 अम्बेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारो को आत्मसात कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प जताया। पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने क्षेत्र के तीरनई खिजीरपुर, कोठिया, वीरभानपुर तथा पतनारी में भी बाबा साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। और पूर्वांचल विकास बोर्ड के चेयरमैन को बाबा साहब की पुस्तक भेंट किया। इस मौके पर पूर्व सांसद बब्बन राजभर, भाजपा जिला मंत्री आलोक शुक्ल, पर्व प्रधान मोहन राम, सविता पटेल, डॉ दयानन्द वर्मा,अरविंद गौतम, सोनू गुप्ता, अरुण तिवारी, ओमप्रकाश, अमित जायसवाल,आलोक गुप्ता, विनोद,पंकज मोदी, उमेश सुशीला भारती, रम्भा तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *