अम्बेडकर जयंती के अवसर पर विधायक हंसू राम ने किया भगवान बुद्ध और सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी की मूर्ति का अनावरण


बिल्थरारोड। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के जयंती के अवसर पर क्षेत्र के रामपुर कानून गोयन ग्राम सभा मे गौतम बुद्ध और सन्त शिरोमणि गुरु रविदास की मूर्ति का अनावरण विधायक हंसू राम ने किया। इस मौके पर विधायक हंसू राम ने भगवान बुद्ध के उपदेश व सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम लोग को इनके बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि अम्बेडकर जी समानता और समरसता के प्रबल पक्षधर थे। वक्ताओं ने डा0 अम्बेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारो को आत्मसात कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प जताया। इस मौके पर राजबहादुर यादव, मिथिलेश पटेल, उमेश अम्बेडकर, मनीष जायसवाल,राजकुमार, ओमप्रकाश शास्त्री, वीरेंद्र बौद्ध, बलवन्त आदि मौजूद रहे।
