अम्बेडकर जयंती के अवसर पर वार्ड नम्बर 3 नवकापूरा में तैयारी जोरों पर और शानदार दो गोला विरहा का आयोजन

बिल्थरारोड। नगर के वार्ड नम्बर 3 नवकापुरा में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर आगामी 14 अप्रैल दिन शुक्रवार को बाबा साहब की मूर्ति के पास भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके लिए समिति के सदस्यों द्वारा मूर्ति व स्थान का सफाई का कार्य जोरो पर है। इसकी जानकारी देते हुए बाबा साहब समिति के संरक्षक विनय प्रकाश डेविड ने बताया कि इस मौके पर 16 अप्रैल की शाम को दो गोला विरहा जिसमे महिला गायक उजाला यादव और पुरुष गायक देवीलाल यादव के बीच शानदार कार्यक्रम का आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि नियम का पालन करते हुए कार्यक्रम किया जायेगा। लोगो से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है। कार्यक्रम की तैयारी व साफ सफाई में अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष :रानूकिशोर, संरक्षक विनय प्रकाश,उपाध्यक्ष विजय कुमार ,रमेश कुमार,कोषाध्यक्ष सुशांत (मुस्कान ),सूरज कुमार, प्रबंधक सचिन कुमार (टुनटुन ), अजीत कुमार (गोलू),मंत्री: राजेश कुमार(जगरल)
महामंत्री :अश्वनी ,साहिल ,पियूष,सुधीर
सदस्य: कौशल कुमार ,अमित कुमार, प्रियांशु कुमार ,आकाश, विनय कुमार ,दीपक,अखिलेश कुमार, हिमांशु आदि लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *