एसडीएम सीमा पाण्डेय के नेतृत्व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के पहुँचते ही मिठाई दुकानदारों में हड़कंप मच गया

बिल्थरारोड । जिलाधिकारी के निर्देश पूरे जनपद में सिंथेटिक दूध व खोवे से बने मिलावटी मिठाइयो के सेवन से फुट प्वॉइजनिंग के कारण बीमार हो रहे लोगो को देखते हुए उपजिलाधिकारी सीमा पाण्डेय की देखरेख में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को नगर क्षेत्र के मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण कर मिठाइयो का सैंपल लिया। इसकी भनक लगते ही अन्य मिठाई की दुकानों के सटर धड़ाधड़ बन्द हो गये। उपजिलाधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार और उनकी टीम के पहुंचते ही मिठाई दुकानदारों में हड़कंप मच गया और खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले दुकानदार अपने-अपने दुकान बंद कर दिए। इस दौरान टीम ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित लक्ष्मी स्वीट हाउस व अकाल मूरत स्वीट हाउस के मिठाई का सैंपलिंग किया। उपजिलाधिकारी ने दुकानदारों से कामर्सिअल सिलेंडर का ही उपयोग करने के लिए कही। उन्होंने कहा कि घरेलु सिलेंडर का प्रयोग करने वालो पर करवाई की जायेगी । उन्होंने मिलावट करने वालो के खिलाफ खाद्यय सुरक्षा अधिकारी से करवाई करने का निर्देश दिए।कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट कर जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी का क्रम अनवरत रूप से जारी रहेगा। जांच टीम में खाद्यय सुरक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार, चन्द्रप्रकाश, दिनेश कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *