थाना गड़वार पुलिस ने छेड़खानी व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बिल्थरारोड। पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशन में जिले में पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गड़वार पुलिस को मंगलवार को एक पास्को एक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार करने में मिली सफलता ।थाना गड़वार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-184/23 धारा 323,504,506,308,354 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मुन्ना राजभर पुत्र शिव गोपाल राजभर निवासी ग्राम सिंहाचवर खुर्द थाना गड़वार जनपद बलिया उम्र 24 वर्ष को मंगलवार की सुबह गड़वार इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना गड़वार पुलिस फोर्स द्वारा गिरफ्तार करने के उपरांत न्यायालय चालान कर दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 कमलेश पाठक, का0 रमेश चन्द्र सरोज थाना गड़वार शामिल रहे।
