डॉ आंबेडकर पर अभद्र व विवादित टिप्पणी करने के मामले में काली सेना के संस्थापक एवं शाम्भवी पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज !

भीमपुरा (बलिया)। डॉ आंबेडकर पर अभद्र व विवादित टिप्पणी करने के मामले में काली सेना के संस्थापक एवं शाम्भवी पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप के खिलाफ बुधवार को भीमपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई वार्ड नम्बर 29 के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण कुमार संगम की शिकायत पर की गई है।शिकायत के अनुसार शाम्भवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने सोशल मीडिया, विशेष रूप से फेसबुक पर, डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर के संबंध में आपत्तिजनक, भ्रामक और निंदनीय टिप्पणियां की हैं। आरोप यह भी है कि उन्होंने पोस्ट में यह दावा किया कि भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. आंबेडकर नहीं, बल्कि डी.एन. राव थे, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां जातीय विद्वेष, नफरत और सामाजिक तनाव फैलाने की मंशा से की गईं, जो संविधान की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं।8 नवंबर को पहली बार अरुण कुमार ने भीमपुरा पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 14 नवंबर को प्रतिनिधि मंडल के साथ पुनः तहरीर दी गई। तब भी मुकदमा दर्ज न होने पर अरुण कुमार ने मंगलवार को बेल्थरारोड एसडीएम शरद चौधरी को 22 नवम्बर को तहसील परिसर में प्रदर्शन करने की चेतावनी भरा पत्र सौंपा। इसके तुरंत बाद पुलिस ने देर शाम कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया।भीमपुरा थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *