जीएमएएम इन्टर कालेज बेल्थरारोड के तत्वावधान में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में गोरखपुर और वाराणसी की टीम ने 2-0 , 2-0 से जीत दर्ज किया



बिल्थरारोड। जीएमएएम इन्टर कालेज के तत्वावधान विद्यालय के खेल मैदान में चल रहे सुजायत हुसैन मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन गुरुवार को पहले राउंड में गोरखपुर और बलिया के टीम के बीच खेला गया जिसमें गोरखपुर की टीम ने 2-0 से मैच जीतकर क्वाटर फाइनल में अपना जगह बना लिया। वही दूसरे राउंड में वाराणसी और मऊ की फुटबॉल टीम के साथ खेला गया। जिसमे वाराणसी की टीम ने मऊ को दो – शून्य से मैच जीतकर क्वाटर फाइनल में जगह बना लिया। मैच का उदघाटन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि एसडीएम एआर फारूकी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत फुटबॉल पर किक मार कर किया। दूसरे राउंड के मैच का शुभारंभ फतेहपुर मंडाव के प्रमुख प्रतिनिधि शुभम सिंह व समाजसेवी दयाल फाउंडेशन के रणविजय सिंह ने परिचय प्राप्त कर किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद मोबिन के द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र देंकर सम्मानित करते हुए मोमेन्टो भेंट किया गया। फुटबॉल मैच के रेफरी हाजी मुनवर और लाइनप मैरुद्दीन खा गाजीपुर, मोहम्मद इस्तेखार और कमेंटेटर सुहेल उस्मानी और जीशान रहे। फुटबॉल टूर्नामेंट में विद्यालय के खेल शिक्षक दानिश मोहसिन, डॉ सुल्तान अहमद, समशाद, असलम गुड्डू, खालिद नफीस, पूर्व प्रधान उसमनुलहक, खालिद जहीर, राजू, अरशद हिंदुस्तानी, ओंकार सिंह, सराफत भाई, जावेद अनवर , एडवोकेट राशिद कमाल पाशा आदि का सहयोग सराहनीय रहा। इस मौके पर भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
