राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन द्वारा रामकरण इन्टर कालेज भीमपुरा में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 1200 मरीज का हुआ इलाज

बिल्थरारोड। सलेमपुर लोकसभा में गरीब असहायों का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से सेवा कर, लोगो मे अपनी पहचान बना चुके राजेश सिंह दयाल से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गयी है। राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन द्वारा लगाए जाने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के क्रम में रामकरण इन्टर कालेज भीमपुरा के परिसर में रविवार को लगाये गए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में इलाज व जांच कराने के लिए मरीजो का हुजूम उमड़ पड़ा। लगभग 1200 लोगों ने अपना इलाज कराया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आये मरीजो लखनऊ के सुप्रसिद्ध चन्दन अस्पताल के डॉक्टरों से इलाज कराने व निःशुल्क दवा मिलने पर खुश नजर आए। लोगो का कहना था कि राजेश सिंह दयाल सलेमपुर लोकसभा के सच्चे मसीहा है। राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के डायरेक्टर व राजेश सिंह दयाल के पुत्र कुँवर पार्थ सिंह स्वयं स्वास्थ्य शिविर में मरीजो को इलाज में सहयोग करते दिखे।उन्होंने कहा कि सलेमपुर लोकसभा की जनता का सेवा करते रहेगे। गरीब असहाय लोगो की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है। कहा कि जब भी हमारी कही भी आवश्यकता पड़ेगी तो हम साथ देने के लिए तैयार रहेंगे।निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लखनऊ के चन्दन अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट, आर्थोपेडिक, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञयो द्वारा मरीजो का जांचकर दवा दिया गया। स्वास्थ्य शिविर में टीम के डॉक्टर, स्टाप और स्वास्थ्य शिविर में विशेष सहयोग करने वाले विद्यालय के उप प्रबंधक शिवमंगल सिंह जसुराम राजभर, अरविंद यादव, राघवेन्द्र सिंह, राहुल सिंह , मोहित तिवारी, अंकित सहित पूरी टीम का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *