हृदयगति रुकने से शिक्षक मंगला प्रसाद यादव का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

बिल्थरारोड। शिक्षा क्षेत्र सीयर में उच्च प्राथमिक स्कूल के शिक्षक मंगला प्रसाद यादव 50 वर्ष का बुधवार की रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर अचानक हृदयगति रुकने से असामयिक निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी। मंगला यादव क्षेत्र के ग्राम भदौरा तरछापार के मूल निवासी है और सोनाडीह – भिंडकुंड मार्ग पर नया मकान बनाकर रहते थे। वे सीयर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसपार बहोरवा में तैनात थे। घटना के समय वे अपने पुत्र के साथ किसी ट्रेन से गोरखपुर के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उतरते ही उनका बीपी लो हो गया। जिससे उन्हें तत्काल गोरखपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि शिक्षकों और शिक्षा जगत में शोक व्याप्त हो गया। शिक्षक के आकस्मिक निधन से बीआरसी द्वारा गुरुवार को आयोजित होने वाले खेलकूद प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है। शिक्षक के निधन पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर राकेश सिंह, देवेंद्र वर्मा, शिक्षक अशोक यादव, इंद्रप्रताप सिंह, अनिल सिंह, विनोद कुमार, दिलीप कुशवाहा, आशुतोष पाण्डेय, जितेंद्र मौर्य, विजय शंकर गुप्ता, मो. अयूब, टीएन मिश्र समेत अनेक शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है।
