दूसरे विद्यालय में मर्ज प्राथमिक विद्यालय गोपपुर गोबरी का परिसर बना पशु चारागाह

बिल्थरारोड। शिक्षा क्षेत्र सीयर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गोपपुर गोबरी के गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय में विलय हो जाने के कारण आज यह विद्यालय बकरियों का चरागाह केन्द्र बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब यह विद्यालय चलता था। हर रोज साफ सफाई होती रहती थी। किन्तु इस विद्यालय के दूसरे विद्यालय में मर्ज हो जाने के बाद कोई सुधि लेने वाला नही है।  विद्यालय का गेट हर समय खुला रहता है। जिसके चलते विद्यालय परिसर आवारा पशुओं और बकरियों के चरागाह व  बसेरा का केंद्र बन गया है। परिसर में लंबी-लंबी घास उग गयी है। विद्यालय के बंद हो जाने से गांव वाली लगभग एक किलोमीटर दूर अपने बच्चे को स्कूल भेजने को मजबूर है। परन्तु दुर्घटना का भी भय बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *