तहसील परिसर में क्षतिग्रस्त विशालकाय पेड़ कभी भी हो सकता है धराशायी, घट सकती है बड़ी घटना

बिल्थरारोड। तहसील परिसर में पूरब तरफ अमूल दूध दुकान से सटे लगे पुराने पेड़ का तना बीच मे से फट जाने से कभी भी धराशायी हो सकता है। जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील परिसर में पूरब तरफ विशालकाय जंगली पेड़ है जिसका तना वजन होने से बीच मे फट गया है। हवा तेज चलने पर क्रेक हुए भाग से हिलता है है। यह पेड़ कभी भी गिर सकता है। इस पेड़ के नीचे लगभग दर्जन भी अधिवक्ता बैठते है और बाउंड्री से आगे मोहर्रिर , दस्तावेज लेखक बैठते हैं। तथा आगे से 11 हजार हाईटेंशन तार गुजरता है। अगर तहसील प्रशासन संजीदा नही हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह ने हादसे को आमंत्रण दे रहे इस पेड़ को तहसील प्रशासन से कटवाने की मांग किया है। जिससे बड़ा हादसा टल सके।
