समाजसेवी जसुराम राजभर के पिता के निधन पर शोक की लहर

बिल्थरारोड। क्षेत्र के शाहकुण्डैल निवासी समाजसेवी जसुराम राजभर के पिता इन्द्रदेव राजभर 85 वर्ष का वाराणसी के एक प्राइवेट अस्पताल में मंगलवार के भोर में लगभग 3 बजे निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही शुभेच्छुओं में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके घर पर शुभचिंतको का तांता लग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हृदय रोग से ग्रसित थे।जिसका इलाज चल रहा था। सोमवार को तबियत खराब होने पर परिजन वाराणसी ले गये। जहाँ इलाज के दौरान मंगलवार के भोर में निधन हो गया। मंगलवार के अपराहन बाद तुर्तीपार स्थित सरयू नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र परशुराम ने दी। इस मौके पर भारी संख्या में गणमान्य लोग और सभी दलों के नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *