सोनाडीह भागेश्वरी मन्दिर परिसर में रामनवमी से लगने वाले मेले के लिए एडिशनल एसपी एके झा ने मेला स्थल का दौरा किया

बिल्थरारोड।  पूर्वांचल के ख्याति प्राप्त शक्ति पीठो में से एक सोनाडीह स्थित माँ भागेश्वरी मन्दिर परिसर में रामनवमी से एक माह लगने वाले ऐतिहासिक मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने दलबल के साथ सोनाडीह पहुँचकर मेला स्थल का निरीक्षण किया।  अपर पुलिस अधीक्षक एके झा ने  उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह के साथ सोनाडीह मन्दिर का दौरा किया। और मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 10 सब इंस्पेक्टर,  10 महिला आरक्षी, 50 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल 1.5 सेक्शन पीएसी तथा फायर टेंडर की अस्थाई  मेला चौकी पर नियुक्ति किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *