गेँहू के खेत मे भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से लगभग 10 बीघा गेँहू की फसल व ट्राली का दो टायर जल गया

बिल्थरारोड । उभांव थाना क्षेत्र के अवाया गांव में  मंगलवार के अपराहन 1 बजे खेत में भूसा बनाते समय भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिनगारी से लगी आग से आधा दर्जन किसानों के लगभग 10 बीघा गेँहू की फसल जलकर राख हो गयी। साथ ही ट्राली का दो टायर भी जल गया। आग बुझाने में ग्रामीणों को तेज हवा के चलते काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार सरीखन यादव के खेत मे गोदाम पर अवाया निवासी बृजेश के भूसा बनाने वाली गाड़ी से भूसा बन रहा था। भीषण धूप के चलते भूसा बनाने वाली मशीन से अचानक निकली चिंगारी ने हवा के चलते देखते देखते विकराल रूप ले लिया और कई किसानों के गेहू की खड़ी  फसल को अपने  आगोस में ले लिया।आग लगने के साथ ही हाहाकार मच गया और भारी संख्या में ग्रामीण जुटकर बुझाने में लग गये। आग बुझाने में ग्रामीणों को कड़ी मशक्त करनी पड़ी।  ट्राली छोड़कर ट्रैक्टर के साथ भूसा मशीन लेकर ड्राइवर खेत से  भाग निकला। जिससे ट्रैक्टर जलने से बच गया।गेंहू के खेत के अगल बगल खेत मे हाथ से काटकर बोझे बांधकर रखे हुए थे। जिसे ग्रामीणों ने हटा कर बचा लिया ।  तेज हवा के चलते आग पर काबू पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर काबू पाने तक रामा यादव पुत्र रघुनाथ , उग्रसेन पुत्र विक्रमा, छट्ठू गुप्ता, सरिखन यादव , कलावती देवी आदि का लगभग 10 बीघा गेँहू की फसल जल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *