दुर्गापूजा और चेहल्लुम त्योहार के मद्देनजर नजर पुलिस चौकी सीयर में पीस कमेटी की बैठक हुई
बिल्थरारोड। हिन्दू भाईयों का त्योहार दुर्गापूजा और मुस्लिम भाईयो के त्योहार चेहल्लुम के मद्देनजर रविवार को पुलिस चौकी सीयर में विभिन्न गांवों के दुर्गापूजा समिति के अध्यक्षों व चेहल्लुम के तजियादारो के साथ पीस कमेटी की बैठक सीओ रसड़ा शिवनारायण वैस की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सीओ रसड़ा शिवनारायण वैस ने कहा कि आपसी सौहार्द के साथ चेहल्लुम और दुर्गापूजा का त्योहार को मनाये ।साथ त्योहार को लेकर जारी गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन करे। कहा कि शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है अगर कही भी कोई समस्या हो तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दे जिससे समय से समाधान कराया जा सके। कहा कि अगर कोई व्यक्ति अराजकता फैलाता है या नियम के विरुद्ध चलेगा तो उसके विरुद्ध वैधानिक कारवाई की जायेगी। इस मौके पर उभांव थाना के क्राइम इस्पेक्टर अंशुमान यदुवंशी, चौकी इंचार्ज सीयर मदनलाल , सब इस्पेक्टर अशोक कुमार, सब इस्पेक्टर राघव राम यादव,कांस्टेबल प्रदीप मद्धेशिया, अंकुर वर्मा, जनार्दन ,सुमित वर्मा, विनय कुमार यादव प्रधान, रामबृक्ष यादव प्रधान, आलम भाई, रामलीला समिति के अध्यक्ष विनय प्रकाश डेविड , बाउल यादव ,सन्तोष कनौजिया, वीरेंद्र यादव, लल्लन आदि मौजूद रहे।



