बिल्थरारोड: इलाज के दौरान युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बिल्थरारोड। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11, राधिका मैरिज हॉल वाली गली निवासी गुनगुन पांडे (पुत्री स्व. सूरज पांडे) की रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस खबर से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिजनों के अनुसार, रविवार दिन में गुनगुन की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
गुनगुन की असमय मौत से मोहल्ले में गहरा शोक व्याप्त है। आसपास के लोग परिजनों को ढांढ़स बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतका के पिता का निधन पहले ही हो चुका है। परिवार पहले से ही मुश्किल हालात में था और अब इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

