मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है- डॉ टीएन मिश्र

बिल्थरारोड । विवेकानंद पीजी कॉलेज सेमरी के प्रांगण में रविवार को ठंड से निजात हेतु गरीब, असहायों को कंबल वितरण किया गया। यह कार्यक्रम ब्रह्मशक्तिसंघ भारत के संस्थापक एवं समाजिक कार्यकर्ता डॉ टी एन मिश्र के तत्वावधान में आयोजित किया गया। डॉ डॉ टी एन मिश्रा ने कहा कि ब्रह्मशक्तिसंघ भारत का उद्देश्य मानव सेवा करना है और मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। इस कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जरुरतमंद व्यक्तियों को बचाव के लिए ऊनी कंबल वितरण किया जा रहा है कोई भी व्यक्ति यदि ठंड के कारण प्रभावित हो तो ब्रह्मशक्तिसंघ भारत के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकता है। ठंड से बचाव के लिए ब्रह्मशक्तिसंघ भारत द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में एवं देश प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में यह वितरण का कार्य किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के सफलता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वत्थामा पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश मिश्र राष्ट्रीय संरक्षक, जे पी शर्मा, धीरज कुमार एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप जी, डॉ आनन्द प्रकाश द्विवेदी सदैव तत्पर हैं। उक्त वितरण समारोह में महाविद्यालय के प्रबंधक सत्यनारायण मिश्र,डॉ सुनील सिंह,डॉ राकेश यादव, निजामुद्दीन अंसारी,भरत चौहान, राकेश शर्मा,हेमंत कुमार मिश्र,प्रेमचंद मौर्य, चंदन,संतोष श्रीवास्तव,दीलिप कुमार,मनोज कुमार आदि सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *