कुंडैल ढाला के समीप स्थित राजन ज्वेलर्स दुकान का मंगलवार की रात्रि सटर तोड़कर चोरो ने दुकान के आलमारी मे रखा नगदी समेत लाखो रुपये का आभूषण पर हाथ साफ कर दिया

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के कुंडैल ढाला के समीप स्थित राजन ज्वेलर्स दुकान का मंगलवार की रात्रि सटर तोड़कर चोरो ने दुकान के आलमारी में रखा 70 हजार नगदी और लगभग 5 लाख के सोने व चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस व जिले से फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर जाँच किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंडैल ढाला के समीप राजन सर्राफ की राजन ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी की दुकान है। रोज की भांति मंगलवार शाम को अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। बुधवार की सुबह जब दुकान खोलने गए तो दुकान का सटर फैला देख अवाक रह गए। जब अन्दर गए तो आलमारी भी टूटी पड़ी थी और उसमें रखा लगभग 5 लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण  तथा 70 हजार रुपये नगदी भी गायब था। अन्य समान बिखरे पड़े थे। दुकान में हुए चोरी की सूचना उभांव पुलिस को दिया उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर मौके का जायजा लिया । साथ ही जिले से फोरेंसिक टीम ने पहुँचकर दुकान में हुए चोरी की घटना का जांच किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *