उभांव गांव में भीषण चोरी

उभांव थाना क्षेत्र के उभांव गांव स्थित एक घर के खिड़की का सरिया काट कर चोरों ने अलमारी में रखा लगभग 7 हजार नकद सहित 10 लाख से अधिक के गहने चुरा ले गए। बुधवार की सुबह जब घर की मालकिन उठकर अपने बगल वाले कमरे में पहुंची तो उन्हें चोरों की करतूत का पता चला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की।
बेल्थरारोड में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बुलंद हौसले के चलते चोरों ने उभांव थाना से कुछ फर्लांग दूरी पर स्थित चमन आरा पत्नी तौकीर आलम के घर के पीछे की खिड़की का सरिया काट अंदर पहुंच गए तथा कमरे में रखी अलमारी से 8 हजार रुपए नकदी सहित एक सोने का चैन, चार सोने की अंगूठी, दो तोला सोने का बिस्किट, चार नाक का कील, चांदी के गहने आदि चुरा ले गए। बुधवार की सुबह जब चमन आरा की नमाज पढ़ने के लिए उक्त कमरे में पहुंची तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ देख आश्चर्यचकित रह गई। जब उन्होंने अपनी अलमारी की जांच की तो उन्हें चोरों की करतूत पता चला। उन्होंने बताया कि उनके पति विदेश रहते हैं। घटना के समय वह अपने बच्चों के साथ बगल के कमरे में सोई हुई थीं। इसी दौरान रात को चोरों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। उन्होंने रोते हुए कहा कि उक्त गहने उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए इकट्ठे किए थे, जिसमें उनकी शादी के भी गहने शामिल हैं। कहा कि घटना का पता चलते ही उन्होंने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर आकर छानबीन कर चली गई। उन्होंने इस घटना की तहरीर उभांव पुलिस को दे दी है।
घटना के सम्बन्ध में ग्रामीणों से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि गांव में अक्सर छोटी मोटी चोरी की घटनाएं घटित हो रही थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *