उभांव थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर आधे घण्टे के अंतर पर हौसलबुलन्द बदमाशों ने दिया छिनैती की घटना को अंजाम

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत  मलेरा गांव के समीप व डम्बर बाबा के परती के समीप गुरुवार की देर शाम आधे घण्टे के अंतर पर हौसलबुलन्द नकाबपोश अज्ञात तीन बदमाशों ने तमंचे की बल छिनैती की घटना को अंजाम देते हुए फरार हो गये। पीड़ित युवकों द्वारा इस घटना की तहरीर उभांव थाने में दी गयी जिसपर पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आयेदिन हो रही छिनैती की घटना से लोगो मे दहशत व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  तेंदुआ गांव निवासी  हरिलाल पुत्र शिवकुमार अपने मैजिक गाड़ी से पत्नी को ससुराल से लेकर आ रहे थे मलेरा गांव के समीप गुरुवार की शाम  लगभग 7 बजे तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाशो ने वाहन रोककर तमंचा दिखाकर झोला व जेब मे रखा 5100 रुपये छीन कर भाग निकले इसकी सूचना हरिलाल ने उभांव पुलिस को दी।वही लगभग साढ़े सात बजे सीसैण्ड कला गांव निवासी विजय कुमार गोंड़ पुत्र अरविंद गोंड़ और शिवपुर मठिया निवासी हरिंदर मौर्य पुत्र रमाकांत मौर्य किसी काम से बाइक द्वारा बेल्थरारोड आ रहे थे डम्बर बाबा के परती के समीप बाइक सवार  नकाबपोश तीन बदमाशों ने रोक कर तमंचा सटाकर विजय से 300 रुपये व हरिंदर मौर्य से 10800 रुपये ,पर्स व एटीएम छीन ले लिए और वह से फरार हो गए इसकी सूचना 112 नम्बर पुलिस आउट उभांव थाना को दी। सुचना मिलते ही 112 नम्बर व उभांव पुलिस मौके पर पहुँच गयी साथ ही एडिधनल एसपी अनिल कुमार झा भी पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिए गया है। पुलिस घटना की छनबीन व गिरफ्तारी में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *