परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होकर अधिकारी, डाक्टर, इंजीनियर बने जिससे अपने माता-पिता और इस स्कूल का नाम रोशन करे- प्रबंधक सतीश दुबे

बिल्थरारोड। नगर के न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में गुरुवार को कक्षा 12 के छात्र / छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें कक्षा 11 व कक्षा 9 के छात्र/ छात्राओ ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया । जिसे देख लोग भावविभोर हो गये। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे ने कहा कि आप लोग परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होकर अधिकारी, डाक्टर, इंजीनियर बने जिससे अपने माता-पिता और इस स्कूल का नाम रोशन करे। यहीं हमारी शुभकामना है। बच्चों से कहा कि तुम्हारी प्रगति ही हमारी सफलता है। विदाई तो अत्यन्त ही दुःखदाई होता है किन्तु इन सम्बन्धों का सम्मान तभी साबित होगा, जब हमें यह सुनाई पड़े कि तुम कोई अच्छी सफलता का मुकाम पाने में सफल हो गये। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम प्रसाद ने कक्षा 12 व 10 के छात्रों को परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने के आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि आप लोग अच्छे अंको से परीक्षा उतीर्ण करे जिससे विद्यालय का नाम रोशन हो। इस मौके पर मोनिका दुबे, नेहा, सुजीत गुप्ता, राकेश, रेखा, विशाल गुप्ता, आनन्द श्रीवास्तव, कमलेश, रुमिता, मुकेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
