दिवंगत टीवी एक्टर अमन जायसवाल के ब्रह्मभोज व श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में पहुँची टीवी कलाकार शगुन सिंह सहित गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धाजंलि



बिल्थरारोड। स्थानीय नगर निवासी दिवंगत युवा टीवी कलाकार अमन जायसवाल 23 वर्ष के शुक्रवार को आयोजित शांति पाठ और श्रद्धाजंलि ( ब्रह्मभोज ) कार्यक्रम में धरती पुत्र नन्दनी की एक्टर सगुन सिंह मुम्बई से पहुँचकर दिवंगत अभिनेता को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। युवा टीवी कलाकार अमन जायसवाल पुत्र आशीष जायसवाल की बीते 17 जनवरी को मुंबई के जोगेश्वरी में सड़क दुर्घटना में मौत हो गया।शुक्रवार को उनके घर पर आयोजित शांति पाठ और श्रद्धाजंलि ( ब्रह्मभोज ) कार्यक्रम में दिवंगत युवा टीवी कलाकार अमन जायसवाल के साथ टीवी सीरियल धरती पुत्र नन्दनी में मुख्य नायिका के रूप में नन्दनी की रोल करने वाली सगुन सिंह ने दिवंगत अभिनेता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते समय फफक-फफक कर रो पड़ी। साथ ही अमन के पिता और माँ भी अपने पुत्र को नम आँखों से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मीडिया से बातचीत के दौरान सगुन सिंह ने बताया कि टीवी सीरियल धरती पुत्र नन्दनी में हमारा और अमन का मुख्य रोल है। लगभग डेढ़ साल में 70 एपिसोड बनाये। वे हमारे बहुत अच्छे दोस्त थे। अपने अच्छे अभिनय के चलते नए आयाम की ओर बढ़ रहे थे। बहुत ही मृदुभाषी स्वभाव के थे। उनके साथ बिताए गए पल को कभी भूल नही पाऊँगी। दिवंगत टीवी कलाकार के शांति पाठ और श्रद्धाजंलि ( ब्रह्मभोज ) में नगर पंचायत प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, भाजपा नेता अशोक कुशवाहा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, रुद्र प्रताप यादव, प्रवीण कुमार गुप्ता ,एजाजुद्दीन शेख।, बागीश पाण्डेय, सभासद सद्दाम, दानिश, जिलापंचायत सदस्य जनार्दन सिंह यादव, अब्दुल्ल रहमान, आरएसएस गुरुकुल एकेडमी बंशीबाजार के प्रबंधक जयप्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान राम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य टीएन यादव, भाजपा नेत्री रीना राव, सज्जन पासवान आदि सहित विभिन्न दलों के नेता व गणमान्य लोग शामिल रहे।
