मोंथा चक्रवात से किसानों की हुए भारी नुकसान को लेकर मुआवजा के लिए अरुण संगम ने एसडीएम को दिया पत्रक

बिल्थरारोड। क्षेत्र के वार्ड नम्बर 29 के जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि अरुण कुमार संगम  ने “मोंथा चक्रवात” से किसानों के फसलो के नुकसान के क्षतिपूर्ति के सम्बन्ध में शनिवार को उपजिलाधिकारी शरद चौधरी पत्रक देकर किसानों को मुआवजा व निःशुल्क बिना कटौती के राशन देने की मांग किया है। अरुण कुमार संगम ने  उपजिलाधिकारी को दिए गए पत्र में उल्लेख किया है कि हाल ही में आये “मोथा चक्रवात” से किसान भाईयो की धान की फसल को भारी क्षति पहुंची है। बेल्थरा रोड तहसील के अधिकांश स्थानो में तेज आधी पानी के कारण खड़ी फसले गिरकर बर्बाद हो गई है। खेत में पानी लगने के कारण फसले सड़ गई है।  इस गंभीर परिस्थिति को देखते हुए तहसील क्षेत्र के समस्त कोटेदारो को तत्काल प्रभाव से निदेर्शित करे कि जो भी गरीब माताए-बहने राशन कार्ड धारक है, उनको बिना कटौती करते हुए प्रति यूनिट पुरा-पूरा राशन आवंटन किया जाय। साथ ही  उन्होंने “मोथा चक्रवात” से प्रभावित किसानों की फसलो का तत्काल सर्वेक्षण कराकर  उचित एवं त्वरिक मुआवजा  देने की मांग किया है।  जिससे किसानों क्षतिपूर्ति हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *