उभांव पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

बिल्थरारोड। उभांव थाना पुलिस ने शनिवार को भादवि की धारा दुष्कर्म व अन्य धाराओं से सम्बंधित एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के न्यायालय के लिए चालान कर दिया। पुलिस की माने तो थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर शनिवार की सुबह लगभग साढ़े 9 बजे भादवि की धारा 376, 504, 506 के आरोपी पुनेश पुत्र सुरेश राम निवासी सोनाडीह थाना उभांव को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को पूर्व में दर्ज संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय बलिया भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक पंकज सिंह, उपनिरीक्षक राकेश यादव शामिल रहे।
