बिल्थरा रोड दुबई मेले में गुम हुआ मोबाइल मिला, पुलिस ने दिखाई ईमानदारी  लौटाया मालिक को..


बिल्थरा रोड (बलिया):
जी.एम.ए.एम. इंटर कॉलेज के मैदान में लगे दुबई मेले में शुक्रवार की शाम एक मोबाइल फोन गुम हो गया। मोबाइल वहीं गश्त कर रहे सीयर चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह और सिपाही सतेंद्र पासवान को मिला। पूछताछ और खोजबीन के बाद पता चला कि यह मोबाइल एकसार पिपरौली बड़ा गांव निवासी दिलशाद अहमद का है, जो मेले में अपने परिवार के साथ घूमने आए थे।

दिलशाद अहमद मोबाइल खो जाने के बाद काफी परेशान होकर इधर-उधर खोज रहे थे। पुलिसकर्मियों ने ईमानदारी और सजगता का परिचय देते हुए मोबाइल को उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया।

स्थानीय लोगों ने हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह और सिपाही सतेंद्र पासवान की इस ईमानदार पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी समाज के लिए मिसाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *