बाइक की टक्कर से युवक की मौत, सोनाडीह गाँव में कोहराम चार बहनों के बीच अकेला भाई था प्रियांशु, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ !


बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गाँव में बृहस्पतिवार की रात करीब सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गाँव निवासी प्रियांशु (18 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार, रोज़ की तरह टहलने निकले थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रियांशु को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

प्रियांशु चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। परिवार में उसकी दो बड़ी और दो छोटी बहनें हैं। पिता अनिल कुमार खेती-बाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अस्पताल में परिजन दहाड़े मारकर रोते रहे और पूरे गाँव में मातम छा गया।

सूचना पर पहुँची उभांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फरार बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *