दयाशंकर सिंह को मंत्री बनाए जाने की दी थी बधाई ! हुए थे लाइन हाजिर अब मिला बांसडीह रोड का कमान

बलिया। विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले बलिया नगर से  बीजेपी उम्मीदवार दयाशंकर सिंह को कैबिनेट मंत्री बनने की शुभकामनाएं देकर लाइनहाजिर हुए दुबहर थाने के प्रभारी राज कुमार सिंह को इनाम मिला है। अब उन्हें बांसडीह रोड थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पहले वह फेफना थाने में पदस्थ थे।

जिसके बाद से अब उन्हें बांसडीह रोड थाने की जिम्मेदारा सौंपी गई है। बता दें कि बीजेपी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह को चुनाव से पहले दुबहर थाने के प्रभारी राज कुमार सिंह ने कैबिनेट मंत्री बनने की बधाई दी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद राज कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया था। वहीं अब चुनाव के बाद उन्हें बांसडीहरोड थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, फेफना, पकड़ी थाने के पुलिस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।

क्या था वीडियो में–  वायरल वीडियो में दयाशंकर सिंह की कार सामने से आकर थोड़ी धीमी होती है, एसएचओ सामने से आते हैं और कहते हैं, ‘मैं सर आपका थानाध्यक्ष हूं. कैबिनेट मंत्री की शुभकामनाएं देते हुए आपको स्कॉर्ट करते हुए चल रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *