तीन निर्दोष पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध व उनकी रिहाई की मांग को लेकर संयुक्त पत्रकार मोर्चा बलिया द्वारा शनिवार को सम्पूर्ण बंद के आह्वान पर बेल्थरारोड में भी पूर्ण बंदी रही !

तीन निर्दोष पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध व उनकी रिहाई की मांग को लेकर संयुक्त पत्रकार मोर्चा बलिया द्वारा शनिवार को सम्पूर्ण बंद के आह्वान पर बेल्थरारोड में भी पूर्ण बंदी रही।

संयुक्त पत्रकार मोर्चा बलिया के बंदी के आह्वान पर स्थानीय पत्रकारों ने शनिवार को 8 बजे रेलवे चौराहा पर इकट्ठा हुए। तत्पश्चात एक जुलूस के शक्ल में सभी चौधरी चरण सिंह तिराहे की तरफ चल पड़े। इस दौरान पत्रकारों ने गिरफ्तार तीनों पत्रकार साथियों की रिहाई व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस चौधरी चरण सिंह तिराहा से बस स्टेशन, बस स्टेशन गली होकर पूरे नगर का चक्रमण करते पुनः रेलवे चौराहा पहुंच कर सम्पन्न हो गई। इस दौरान नगर के व्यापारी गण, प्रबुद्ध वर्ग एवं नागरिकों ने भी पत्रकारो के इस बंदी को अपना भरपूर समर्थन एवं सहयोग दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि
यह बंदी सरकार एवं जिला प्रशासन के लिए संदेश है कि जनपद के सभी वर्ग के लोग पेपर लीक मामले में सच लिखने वाले गिरफ्तार निर्दोष पत्रकारो के साथ हैं। कहा कि
जब तक गिरफ्तार तीनों पत्रकार साथियों की सम्मान रिहाई नहीं हो जाती तब यह आंदोलन एवं प्रदर्शन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *