बिल्थरा रोड : खातों से धोखाधड़ी से पैसे निकलने का सिलसिला जारी! ग्राहक परेशान !

पीड़ित अजीत वर्मा

बिल्थरारोड । किसी न किसी बैंक शाखा से हर रोज ऑनलाइन फ्राड कर बैंक खातों से पैसे निकालने का शिलशिला रुकने का नाम नही ले रहा है। जिसके चलते खाता धारक परेशान है। नगर के भारतीय स्टेट बैंक से एक खाता धारक के खाते से हैकरों ने एक सप्ताह पूर्व में फिर से दस हजार रुपये उड़ा दिया। भुक्तभोगी ने बैंक प्रबंधक को पत्र देकर जांच की गुहार लगाई है। एक सप्ताह बाद भी बैंक मैनेजर का आश्वासन कोरा ही रह गया है। जानकारी के अनुसार नगर निवासी अजीत कुमार वर्मा पुत्र उमेशचन्द्र वर्मा का भारतीय स्टेट बैंक बेल्थरारोड में एनआरआई खाता है । जिसका एकाउंट नम्बर 37573226397 है। जिससे बीते 26 मार्च को हैंकरो ने खाते से 10 हजार उड़ा दिया। बैंक द्वारा आज तक कोई पहल नही हुआ है। क्षेत्र में इन दिनों यूनियन बैंक, स्टेट बैंक, पूर्वांचल बैंक समेत विभिन्न बैंकों के खाताधारकों के साथ ऐसा खेल चल रहा है। आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं से लोग परेशान हैं। लोगों ने शिकायत है कि इस मामले में विभागीय प्रशासन के स्तर से अपेक्षित स्तर पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *