शार्ट सर्किट से लगी आग, चार बीघा फसल जलकर खाक, किसानों में मचा कोहराम

रतसर (बलिया) थाना क्षेत्र गड़वार के तुर्की बारी के उत्तर दशवंत पुर व पिपरा खूर्द मौजे में गुरुवार की दोपहर शार्ट सर्किट से लगी आग से लगभग चार बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई । आग लगता देख अगल बगल के खेतों में कटाई व मड़ाई का कार्य कर रहे किसानों ने हल्ला मचाया । तुरंत मौके पर सैकड़ों लोग पहुंच गये । सुयोग यह रहा कि आग लगे खेतों के बगल में तुर्की बारी निवासी दीना पाण्डेय के खेत में इंजन के साथ पंपिंग सेट था जिससे पाइप जोड़कर लोगों ने पानी चलाया और आग को फैलने से रोका। इधर सूचना पर डायल हंड्रेड का दस्ता भी मौके पर पहुंचा और नुकसान का जायजा लिया । इस अगलगी में कोल्हाड़ा रतसर के किसान मिथिलेश सिंह का डेढ बीघा , टुनटुन गौड पुत्र चिलर गोंड का दस कट्ठा तुर्कीबारी के किसान बच्चा पाण्डेय व रवींद्र पाण्डेय का सात सात कठ्ठा खेत में खड़ी फसल जल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *