ट्रक के चपेट में आने से व्यापारी बुरी तरह से चोटिल रेफर !

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी मार्ग पर मंडी से आगे नगर के वार्ड नम्बर 05 के मातादीन गली निवासी संजय वर्मा 45 वर्ष पुत्र सत्यनारायण वर्मा मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े 9 बजे ट्रक के चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नम्बर 05 मातादीन गली निवासी संजय वर्मा पुत्र सत्यनारायण वर्मा अपनी रिस्तेदारी से पत्नी और बच्चे को बाइक से लेकर वापस घर आ रहे थे। अभी सब्जी मंडी के समीप ही पहुँचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक के चपेट में आ गए। जिससे संजय वर्मा का दाहिना हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। किन्तु पत्नी और बच्चे को मामूली चोटें आई। आसपास के लोगो की मदद से गम्भीर रूप से घायल संजय वर्मा को सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया। वही ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
