बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन तत्काल  आरक्षण काउन्टर पर रेलवे कर्मचारियों की मिली भगत से दलालों का कब्जा

बिल्थरारोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन का तत्काल आरक्षण टिकट काउंटर पूर्ण रूप से रेलवे के स्थानीय कर्मचारियों और रेलवे के सिपाहियों के मिली भगत से दलालों के भेंट चढ़ चुका है। जिसके चलते कई दिन से रात भर लाइन में खड़े होकर तत्काल टिकट के इंतजार करने वाले लोगो को वैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि सोमवार के रात्रि से ही तत्काल टिकट काउंटर पर पहले नम्बर पर लाइन में खड़े नगर के बिचला पोखरा निवासी मुहम्मद तौफीक हसन जब मंगलवार को टिकट खिड़की पर टिकट क्लर्क को पर्ची दिया तो टिकट नही होने की बात कहते हुए उनका पर्ची फाड़ दिया गया। जबकि अन्दर से दूसरे का टिकट निकालकर दे दिया गया। मुहम्मद तौफीक हसन का कहना है कि 5 दिन से मुंबई के लिए तत्काल टिकट के लिए रात से ही लग जाते है किंतु रेलवे की कर्मचारियों के चलते पहले नम्बर होने के बाद भी टिकट नही मिलता है। आरोप लगाते हुए कहा कि यहाँ रेलवे के कर्मचारियों की दलाली के चलते आम लोग को टिकट नही मिल पा रहा है। वही तत्काल टिकट के लिए लाइन में खड़े प्रिंस राव का कहना है कि रात से ही लाइन में खड़े थे। रेलवे के स्थानीय सिपाही द्वारा हमारा टिकट के लिए भरे फार्म को फाड़ दिया गया। और मुझे बिना टिकट वापस लौटना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों की मिलीभगत से आरक्षण टिकट दलालों के भेंट चढ़ने के कारण आम लोग को नही मिलने से आमजन में आक्रोश व्याप्त है।

ये वो यात्री हैं जिनका आरोप हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *