हल्दीरामपुर स्थित गौ आश्रय केंद्र का विशेष सचिव शहरी विकास राकेश मिश्रा ने किया औचक निरीक्षण

बिल्थरारोड। क्षेत्र के हल्दीरामपुर स्थित गौ आश्रम केन्द्र का बृहस्पतिवार को विशेष सचिव शहरी विकास राकेश मिश्र औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव मिश्र को गौशाला में 49 पशु मिले। जो स्वस्थ पाए गए। उन्होंने ने पशुओं की संख्या अधिक होने पर गौ आश्रम केंद्र के सेड को और विस्तार करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि पशुओं की भूसा और दाने के लिये गाँव के प्रधान से लेकर अन्य लोगो को भी बढ चढकर दान करना चाहिए। सबके सहयोग से ही यह कार्य चलेगा। उन्होंने गौशाला की रखवाली करने वाले कर्मचारियों की मजदूरी समय से भुगतान करने के लिए कहा। उन्होंने गौशाला में पशुओं को गुड़ भी खिलाया। इस दौरान रछौली ग्राम प्रधान विवेक कुमार मिश्र ने गौशाला में तीन टाली भूसा दान किया। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ओमप्रकाश, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, डॉ अनिल यादव उप निदेशक, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सीयर अजीत कुमार गुप्ता, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रणधीर प्रसाद , खण्ड विकास अधिकारी मधुछन्दा सिंह, ईओ बिल्थरारोड ब्रजेश गुप्ता, एडीओ पंचायत राजेश यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी अखिलेश यादव, महबूब अख्तर, चीफ फार्मासिस्ट सुनील कुमार सिंह,ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार, ग्राम प्रधान अनन्तदेव सिंह , अखिलेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *