वन दरोगा प्रकरण के बीच उभांव पुलिस की कार्रवाई, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार !

बिल्थरा रोड (बलिया)। जिले में चर्चित वन दरोगा प्रकरण के बीच अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता जारी है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उभांव पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी।
इसी क्रम में सोमवार को उ0नि0 मुकेश कुमार व का0 अजीत कुमार गुप्ता बेल्थरा रोड स्टेशन क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर की सूचना पर मधुवन ढाला के पास से मु0अ0सं0 42/2026 धारा 69, 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त उग्रसेन कुमार जयसवाल पुत्र कन्हैया लाल, निवासी करीमगंज थाना उभांव जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
