यूनिक कंप्यूटर एवं यूनिक लाइब्रेरी में सरस्वती पूजन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों को किया गया सम्मानित



बिल्थरारोड। यूनिक कंप्यूटर एवं यूनिक लाइब्रेरी में सोमवार को सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, संगीत, भाषण और नाटक प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के दौरान यूनिक कंप्यूटर के प्रबंधक अरुण गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खुशबू ,प्रियांशी मुस्तकीम, सेजल ,श्वेता ,दीपिका, संजना ,सुधांशु, शीतल ,खुशी, बच्चों को मेडल और अवार्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों के उत्साह और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं बल्कि उनके सर्वांगीण विकास में भी सहायक होते हैं। प्रशिक्षक विद्यानंद सिंह ,सौरभ सिंह ,मनोहर , तस्लीम , जैनब सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बच्चों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्थान के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने विशेष योगदान दिया। संस्थान के प्रबंधक अरुण गुप्ता ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि बच्चों को अपने कौशल को निखारने और प्रदर्शित करने का मंच मिलता रहे।
